भारत

शिक्षक घोटाला: गिरफ्तार तृणमूल विधायक का दूसरा मोबाइल फोन 72 घंटे की तलाशी के बाद बरामद

jantaserishta.com
17 April 2023 4:25 PM IST
शिक्षक घोटाला: गिरफ्तार तृणमूल विधायक का दूसरा मोबाइल फोन 72 घंटे की तलाशी के बाद बरामद
x
कोलकाता (आईएएनएस)| करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबन कृष्ण साहा का करीब 72 घंटे की तलाशी के बाद दूसरा मोबाइल फोन उनके आवास से सटे तालाब से बरामद किया गया है। शुक्रवार की देर साहा के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया था, इस बीच अचानल उन्होंने दोनों मोबाइल फोन अपने घर से सटे तालाब में फेंक दिए थे।
सीबीआई के अधिकारियों को उन मोबाइल फोनों को ट्रैक करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी और उन मोबाइल फोनों को ट्रैक करने के लिए उन्हें तालाब से पूरा पानी बाहर निकालना पड़ा।
हालांकि दो में से एक मोबाइल फोन पहले बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरा मोबाइल सोमवार को दोपहर करीब 1.15 बजे बरामद किया गया। सीबीआई के अधिकारियों के लिए आश्चर्यजनक और सौभाग्य की बात है कि दूसरा मोबाइल लगभग बरकरार हालत में बरामद किया गया।
सीबीआई के अधिकारियों का मानना है कि ये दोनों मोबाइल फोन सूचनाओं की खान हैं और शायद इसीलिए गिरफ्तार विधायक ने इन्हें तालाब में फेंक कर ठिकाने लगाने की कोशिश की।
इस बीच गिरफ्तार विधायक के पिता बिश्वनाथ साहा ने मीडियाकर्मियों से कहा है कि वह अपने बेटे की गिरफ्तारी से हैरान नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उसकी गिरफ्तारी का दुख नहीं है। वह नालायक बेटा है। उसने बार-बार मेरा अपमान किया। मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story