भारत

छात्रा के 'आई लव यू' के आरोप के बाद टीचर को स्कूल से किया गया बर्खास्त

jantaserishta.com
9 Feb 2023 3:04 PM IST
छात्रा के आई लव यू के आरोप के बाद टीचर को स्कूल से किया गया बर्खास्त
x

DEMO PIC 

शिक्षा निरीक्षकों ने कक्षा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
राजकोट (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के राजकोट में एक टीचर को इसलिए निकाल दिया गया कि उसने एक छात्रा को उसे 'आई लव यू' कहने के लिए कहा। राजकोट जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. कैला ने गणित के शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी।
कैला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, बुधवार को कर्णावती स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा और उसके माता-पिता ने शिकायत की है कि गणित के शिक्षक ने उसे कक्षा में अन्य छात्रों की उपस्थिति में 'आई लव यू' कहने के लिए कहा था।
दो शिक्षा निरीक्षकों ने कक्षा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में आवाज स्पष्ट नहीं है। यहां तक कि शिक्षक के खिलाफ छात्रा के आरोप का समर्थन अन्य छात्र भी नहीं कर रहे हैं, लेकिन छात्रा और उसके माता-पिता की संतुष्टि के लिए गणित शिक्षक बालमुकुंद की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
स्कूल के ट्रस्टी अशोक भांभर ने कहा, शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा से 'आई लव फॉर्मूला' कहने के लिए कहा था क्योंकि वह फॉर्मूला समझ नहीं रही थी। उसने छात्रा को कभी भी 'आई लव यू' कहने के लिए नहीं कहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story