भारत

छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक बर्खास्त

jantaserishta.com
24 Oct 2022 3:28 PM IST
छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक बर्खास्त
x
शिक्षक का शर्मनाक चेहरा सामने आया है.
ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शिक्षक का शर्मनाक चेहरा सामने आया है, शिक्षक छात्राओं से शर्मनाक हरकतें करता था जिसके चलते कई छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। मामला उजागर होने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। मामला उटीला थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आरोली का है। यहां के अधेड़ शिक्षक मुंशीलाल छात्राओं के साथ न केवल छेड़छाड़ करता था, बल्कि गंदी हरकतें करता था। शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर कई छात्राओं ने तो स्कूल तक जाना छोड़ दिया था।
परिजनों के दबाव के चलते छात्राएं कुछ भी बोल नहीं पा रही थी और मजबूरी में स्कूल भी जाती थी। आखिरकार बालिकाओं ने अपने परिजनों को शिक्षक की हरकत बता दी। परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया और उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की।
ग्वालियर के देहात क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक यजराज कुबेर ने बताया है कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर शिक्षक मुंशीलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story