भारत
शिक्षक भर्ती घोटाला: कुंतल घोष ने केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ दबाव बनाने की शिकायत की
jantaserishta.com
12 April 2023 4:19 PM IST

x
फाइल फोटो
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार कुंतल घोष ने केंद्रीय एजेंसियों पर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। घोष युवा तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित हो चुके हैं। घोष ने बुधवार को कोलकाता में प्रेसीडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम के अधीक्षक के माध्यम से हेस्टिंग पुलिस स्टेशन को शिकायत भेजी, जहां वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।
पिछले हफ्ते उन्होंने कोलकाता की एक विशेष अदालत के जज को भी पत्र लिखकर इसी तरह के आरोप लगाए थे।
घोष ने इस तरह के आरोप लगाना तब शुरू किया जब अभिषेक बनर्जी ने युवाओं और तृणमूल कांग्रेस के छात्रसंघों की एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने मदन मित्रा जैसे पार्टी नेताओं पर दबाव डाला था।
हालांकि इस बात पर सवाल उठे हैं कि इतने दिनों तक सुनवाई के दौरान घोष या उनके वकील ने अदालत के भीतर यह आरोप क्यों नहीं लगाया।
जिस दिन घोष ने विशेष अदालत के एक न्यायाधीश को पत्र भेजा था, उसी अदालत में सीबीआई के वकील ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए लिखित परीक्षा में अंक बढ़ाने में निष्कासित नेता और उनके सहयोगियों द्वारा लगाए गए विभिन्न दर चार्ट का विवरण प्रस्तुत किया था।
सीबीआई ने केस डायरी भी अदालत को सौंप दी और दावा किया कि इस मामले में सभी विवरणों का उल्लेख किया गया है।
मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल है।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़शिक्षक भर्ती घोटालाकुंतल घोषwest bengalwest bengal newsteacher recruitment scamkuntal ghosh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





