भारत

टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, FIR के बाद हुआ फरार

jantaserishta.com
14 April 2022 12:54 PM IST
टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़छाड़, FIR के बाद हुआ फरार
x

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक टीचर के खिलाफ नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पीड़िता ने बताया कि वो टीचर के घर पढ़ने गई थी. इस दौरान किसी गलती पर टीचर उसे नसीहत देने लगा और उसके साथ छेड़खानी कर दी.

घर पहुंचकर छात्रा ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया. इस पर आरोपी टीचर के पास जाकर परिजनों ने विरोध जताया तो वो उन्हें धमकी देने लगा. फिर इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता की उम्र महज 13 साल है. इस घटना के बाद वो काफी डरी हुई है.
पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story