भारत

मुश्किल में शिक्षक, शादी करने का शौक पड़ा भारी

jantaserishta.com
24 Aug 2022 12:56 PM IST
मुश्किल में शिक्षक, शादी करने का शौक पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक के बाद दूसरी, दूसरी के बाद तीसरी शादी करने का शौक लग गया।

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में पेशे से शिक्षक धर्मेन्‍द्र कुमार यादव को एक के बाद दूसरी, दूसरी के बाद तीसरी शादी करने का शौक लग गया। 'गुरुजी' का दिल पहली पत्नी से नहीं भरा तो उन्होंने दूसरी शादी रचा ली। दूसरी से मन उचटा तो तीसरी शादी कर डाली लेेेकिन तीसरी शादी की बात पता चलते ही पहली पत्‍नी भड़क गई। वह सीधे थाने पहुंची। गुरुजी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होते ही नए नवेले दूल्‍हेराजा यानी -'गुरुजी' फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी छोटेलाल की बेटी सोनी कानपुर नगर में महिला सिपाही के पद पर तैनात है। सोनी कानपुर के पनकी इलाके में रहती है। उसकी शादी फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ विनोद पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ वर्ष 2009 में हुई थी।
सोनी का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की औऱ उसका जेवर हड़प कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके पति ने डॉली नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। डोली एक पुत्री की मां बन गई।डोली अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ धर्मेंद्र के घर रह रही है। लेकिन इसके बाद धर्मेंद्र ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर निवासी अलका से तीसरी शादी कर ली। 13 नवंबर 2021 को वह भी एक पुत्री की मां बन गई।
जब सोनी को यह पता चला तो उसने अपने पति धर्मेंद्र से बात की। बात करने पर धर्मेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पिटाई भी की। इसके बाद सोनी थाने पहुंची और तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। थाने एसएसआई रामसेवक वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story