भारत

शिक्षिका पर गिरी गाज, पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कही ये बात

jantaserishta.com
4 May 2025 7:21 PM IST
शिक्षिका पर गिरी गाज, पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कही ये बात
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ा एक्शन.
सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले की रहने वाली एक शिक्षिका ने पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने एक्शन लेते हुए महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया। दरअसल एक पोस्ट में शिक्षिका ने लिखा था कि मुसलमान वफदार और हमेशा संघी गद्दार रहे हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि चोपन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मालोघाट में तैनात शिक्षिका जेबा अफरोज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक व विवादास्पद टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई विवादित पोस्ट किए गए हैं। शिक्षिका जेबा अफरोज का यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के सर्वथा विपरीत तथा शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल है। बीएसए ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 तथा शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल सोशल मीडिया पर विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोपों में प्राथमिक विद्यालय मालोघाट में तैनात शिक्षिका जेबा अफरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर विकास खण्ड चोपन से सम्बद्ध किया गया है।
वहीं प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रकरण की जांच कर आख्या 15 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निलंबन अवधि में शिक्षिका जेबा अफरोज अपनें सम्बद्ध विद्यालय से उपस्थिति दिये जानें के उपरान्त नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
बीएसए के लेटर के मुताबिक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा था, "आगरा में गुलफाम को मारने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है और पूरे केस की दुर्गति करते हुए इसको आपसी पैसे के लेन देन पर गोली मारने का केस बना दिया है। जो खुद हत्या के आरोपितों ने अपनी महिमा मंडित कर 26 और मुसलमानों को खुलएआम हत्या करने को कहा था।"
शिक्षिका ने आगे लिखा, "एक पूरे आतंकी संगठन को क्लीन चिट देकर कानून अपना काम कर चुका है। क्योंकि अगर इस केस की परते खुलती तो इस संगठन से जुड़े बड़े आतंकवादियों का भंडाफोड़ का भंडाफोड़ होता और एक दिन खून का प्यासा सभ्य समाज इन आरोपितों पर पुष्पवर्षा करते हुए इन्हें मालाओं से सम्मान करते नजर आएगा।" एक अन्य विवादित पोस्ट में शिक्षिका ने लिखा,"देश का वफादार हमेशा मुसलमान रहे हैं गद्दार तो हमेशा संघी ही रहे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story