Top News

टीचर ने लगाए ऐसे ठुमके, सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

jantaserishta.com
10 Dec 2023 5:44 PM IST
टीचर ने लगाए ऐसे ठुमके, सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
x

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से गुलाबी शरारा गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस गाने पर एक टीचर का छात्राओं संग किए गए डांस का वीडियो भी खूब पॉपुलर हो रहा है। इस दौरान छात्राएं और टीचर इतने शानदार अंदाज में ठुमके लगा रही हैं कि देखने वाले भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। परफॉर्मेंस करते हुए सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि सभी इसे खूब एंज्वॉय कर रहे हैं।

इस वीडियो को फिटनेस ट्रेनर काजल असुदानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि छात्राएं अपनी टीचर के साथ स्कूल में कमरे के सामने खड़ी हैं। इस दौरान टीचर ने साड़ी पहन रखी है, जबकि छात्राएं स्कूल ड्रेस में हैं। स्क्रीन पर टेक्स्ट में लिखा है कि जब आपकी फिजिक्स टीचर डांस करने लग जाएं।

इस वीडियो को तीन दिन पहले शेयर किया गया था। तब से अभी तक करीब 4 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। वहीं, देखने वालों की संख्या और बढ़ती ही जा रही है। लोग इसे शेयर भी खूब कर रहे हैं और कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि बहुत ही प्यारा, एक अन्य फिजिक्स टीचर की तरफ से। एक अन्य ने इसे क्यूब बताया। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं भी ऐसी फिजिक्स टीचर डिजर्व करता हूं।

A post shared by Kajal Asudani❤️ (@kajalasudanii)

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story