भारत

लाइव वीडियो में टीचर ने काट दी अपनी ही अंगुली, दुनिया को बताना चाहता है ये दर्दनाक सच

jantaserishta.com
9 Feb 2022 8:18 PM IST
लाइव वीडियो में टीचर ने काट दी अपनी ही अंगुली, दुनिया को बताना चाहता है ये दर्दनाक सच
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: पेड़ों को कटने पर कितना दर्द होता है, इसे बताने के लिए एक टीचर ने लाइव वीडियो में अपनी अंगुली ही काट दी. इस घटना के माध्यम से वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि जैसे अंगुली कटने से हमें दर्द होता है, वैसे ही पेड़ों को कटने से दर्द होता है.

मीडिया की खबरों के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर शहर में ये टीचर रहते हैं. रोजाना दुनिया में पेड़ों और जानवरों को काटा जा रहा है, उस दर्द को महसूस कराने के लिए टीचर तुलसीराम शर्मा ने अपनी अंगुली ही काट दी.
दरअसल, तुलसीराम जोधपुर शहर में एक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट चलाते हैं. वह पेड़ों व वन्यजीवों से भी बहुत लगाव रखते हैं. इसी बात को ध्यान में रखकर 6 जनवरी को तुलसीराम ने अपने इंस्टीट्यूट में वीडियो कैमरा लगाकर कैमरे के सामने ही अपनी अंगुली काटकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेड़ों व जानवरों को काटने में ऐसा ही दर्द होता है. ये वीडियो रिकॉर्ड 6 जनवरी को हुआ था लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
इस तरह की घटना पर कुछ लोग टीचर को सनकी भी कह रहे हैं लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. तुलसीराम ने पेड़ लगाने का सिलसिला खुद की कॉलोनी से शुरू किया थी. कॉलोनी व आसपास के इलाके में उन्होंने 700 पेड़ लगाए हैं. इतना ही नहीं, 700 में से 300 पेड़ अब बड़े भी हो चुके हैं. वे आसपास के पड़ोसियों को पेड़ों का नुकसान करने पर चेतावनी भी देते हैं और पेड़ों को काटने पर वो किसी भी तरह की लड़ाई करने को तैयार रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story