भारत
बच्चों के काटे बाल, परिजनों ने स्कूल में जमकर किया हंगामा
jantaserishta.com
7 July 2023 9:51 AM IST

x
स्कूल से टीचर को निकाल दिया गया।
नोएडा: नोएडा के एक स्कूल में एक टीचर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर 10 से 12 बच्चों के बाल काट दिए। इसको लेकर बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीचर और परिजनों को लेकर थाने आ गई। टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी मांगी। उसके बाद स्कूल से टीचर को निकाल दिया गया।
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-168 के शांति इंटरनेशनल स्कूल की टीचर सुषमा ने कई बच्चों के बाल कैंची से काट दिए। जिसका विरोध बच्चों ने किया। फिर भी टीचर नहीं मानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत की।
उन्होंने बताया कि बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया। मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने टीचर को बाहर निकाल दिया। टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी भी मांगी। बाद में स्कूल प्रबंधन और परिजनों के बीच आपसी समझौता हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





