भारत

टीचर कोरोना पॉजिटिव: हालत चिंताजनक, बच्चों पर मंडराया खतरा, जानिए कहां हुआ ऐसा

jantaserishta.com
7 Jan 2021 11:55 AM IST
टीचर कोरोना पॉजिटिव: हालत चिंताजनक, बच्चों पर मंडराया खतरा, जानिए कहां  हुआ ऐसा
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर.

पटना. बिहार में जारी कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश के साथ ही एक हेडमास्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का एक मामला आया है. घटना गया जिले की है जहां 4 जनवरी को स्कूल खुलने के साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैया खिजरसराय के हेडमास्टर पॉजिटिव पाए गए हैं. इस घटना के बाद उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

हेडमास्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही स्कूल के कई अन्य शिक्षकों में भी संक्रमण की आशंका है. इसको लेकर स्कूल के हेडमास्टर ने पत्र लिखकर विभाग से स्कूल को बंद करने का अनुरोध किया है. इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी लेटर लिखा गया है, जिसमें स्कूल को बंद रखने का अनुरोध किया गया है.
हेडमास्टर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके संपर्क में सभी शिक्षकों की भी जांच की जाएगी. इस घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीईओ को तत्काल स्कूल को सनराइज करने का निर्देश दिया है, ऐसे में अब बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है. मालूम हो कि बिहार में लॉकडाउन के बाद पहली दफे स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया गया था जिसके बाद 4 जनवरी से स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story