भारत

टीचर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, ढाबे पर हाथ टच होने के बाद बिगड़ी बात

jantaserishta.com
6 Nov 2024 9:37 AM IST
टीचर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, ढाबे पर हाथ टच होने के बाद बिगड़ी बात
x
होनी वाली थी शादी.
बूंदी: राजस्थान के बूंदी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी में एक टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना लंका गेट अंबेडकर सर्किल की है. 26 वर्षीय मनीष मीणा, जो सिंती गांव के रहने वाले थे और सोंधिया की झोपड़ियां स्थित सरकारी स्कूल में टीचर थे, सोमवार रात अपने दोस्त के साथ लंका गेट चौराहे के पास एक ढाबे पर खाना खाने गए थे.
इसी दौरान मनीष का हाथ एक व्यक्ति से टच हो गया, जिससे कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई. लोगों ने मामला शांत करवाया और युवकों ने मनीष को देख लेने की धमकी दी. इसके बाद मनीष और उसके दोस्त ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे, तभी अंबेडकर सर्किल के पास बदमाशों ने मनीष पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों और हथियार से हमला कर दिया.
मनीष को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे बूंदी शहर में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोग कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस ने समझाइश देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया.
बूंदी के एसपी राजेंद्र मीणा ने कहा कि शुरुआती जांच में मामूली कहासुनी का मामला सामने आया है. पुलिस आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है. सभी होटलों और ढाबों की तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story