भारत

शिक्षक बना हैवान: नशा देकर लड़की के साथ बलात्कार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

jantaserishta.com
28 Jan 2023 10:18 AM IST
शिक्षक बना हैवान: नशा देकर लड़की के साथ बलात्कार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पीड़िता ने नदी छलांग लगा दी.
वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कोचिंग टीचर और कुछ अन्य लोगों पर नशा देकर एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने इसके चलते आत्महत्या करने के लिए यमुमा में छलांग लगा दी. हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचा लिया.
छात्रा ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के दौरान उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया और उसे नग्न कर उसका वीडियो बना लिया गया. लड़की ने बताया कि इसी तरह की घटनाएं एक दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ हुई हैं, लेकिन बदनामी के डर से अबतक कोई कुछ नहीं बोला है. 12वीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया कि कोचिंग सेंटर में उसके शिक्षक और कुछ अन्य युवकों ने कई हफ्तों तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया.
इस घटना के सामने आने के बाद, लड़की अपने माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. उसने आगे दावा किया कि पुलिस ने उसे नशे में होने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा था. बाद में, परिवार ने मदद के लिए कनक धारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी गौतम से संपर्क किया. फाउंडेशन ने अब इस मामले को अपने हाथ में लिया है और जांच की मांग की है.
बता दें कि हाल में प्रदेश के ही अलीगढ़ से ऐसी एक अन्य घटना सामने आई थी. यहां एक टीचर ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का अपरहण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले पर एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि नाबालिग छात्रा की उम्र 13-14 साल है. बच्ची स्कूल के बाद जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पहले काफी देर इधर-उधर ढूंढा. जब कहीं कुछ पता नहीं लगा तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story