भारत

फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 March 2023 5:55 PM GMT
फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
चमोली। फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करना 59 वर्षीय शिक्षक को भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार साल 2016 में भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी के चलते शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2023 को वादी पुष्कर सिंह राणा ने थाना गोपेश्वर पर आकर तहरीर दी कि, डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित ने फेसबुक पर भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा है, जिससे भोटिया जनजाति की सामाजिक स्वाभिमान पर आघात पहुँचा है। जिसके आधार पर थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 09/2023 धारा 153 ए/469 भादवि. एवं 3(1)(x) अनु. जाति/जनजाति निवारण अधिनियम बनाम डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गंभीर प्रकृति की घटना घटित होने पर पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह के सुपुर्द की गई। मामले में अभियुक्त द्वारा जनजाति विशेष पर की गयी टिप्पणी से आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त था। जिसके खिलाफ वर्ष 2016 में भी अनुसूचित जाति वर्ग पर जानबूझकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अपमानित करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने बताया कि, अभियुक्त द्वारा बार- बार इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति की जा रही थी। जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी, जिसे कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए आज 07 मार्च 2023 को समय करीब 12:30 बजे गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का नाम डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित पुत्र स्व0 डी आर पुरोहित, निवासी हाल – पंछीवाला डेरा, मंदिर मार्ग गोपेश्वर, उम्र-59 वर्ष।
पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह, उ0नि0 नवनीत भण्डारी प्रभारी एसओजी, हे0कां0 मनमोहन भण्डारी एसओजी, कां0 चन्दन नागरकोटी एसओजी और कां0 दिनेश लोहानी शामिल रहे।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तरप्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Ki KhabarUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradesh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story