भारत
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा: होटल और रेस्ट हाउस फुल, कई परीक्षार्थियों ने स्टेशन पर ही काटा समय
jantaserishta.com
24 Aug 2023 4:57 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
देखें वीडियो.
पटना: बिहार में गुरुवार से शिक्षक नियुक्ति परीक्षा शुरू हो गई। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 850 केंद्र बनाए गए हैं। 24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 8 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा से करीब 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जब पद ज्यादा हैं तो अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है, ऐसे में अन्य राज्यों के परीक्षार्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे है।
जिन शहरों में अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए है, वहां अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी पटना में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार की शाम पटना रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए। पटना में जिन्होंने पहले होटल और रेस्ट हाउस बुक करवा लिया था, उसे तो ठिकाना मिल गया, जिसने नहीं बुक करवाया था, उसे रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।
पटना के सभी होटल और रेस्ट हाउस बुक हैं। दूसरे राज्यों से भी अभ्यर्थी बिहार पहुंचे हैं। पश्चिम चंपारण के बेतिया, आरा, मुजफ्फरपुर सहित अन्य शहरों की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बेतिया में बाहर से आए परीक्षार्थियों को रैन बसेरा में ठहराया गया है। छपरा में भी होटल और रेस्ट हाउस भरे हुए हैं। यहां कई परीक्षार्थी स्टेशन और ढाबों में रुके हुए हैं।
अचानक परीक्षार्थियों की आई भीड़ के कारण शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा है। 'बिहार शिक्षा मंच' ने एक्स (पहले ट्विटर) से 23 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा है कि बीपीएससी टीचर परीक्षा, पटना जंक्शन का हाल देखें। इस ट्वीट को काफी व्यूज और लाइक मिल रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स कमेंट्स के जरिए अपनी बातें कह रहे हैं।
बिहार में हो रही शिक्षक भर्ती के लिए बाहर से पटना आये अभ्यर्थी स्टेशन पर ही रात गुजार रहे. pic.twitter.com/CLXSj09t2M
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) August 23, 2023
Tagsबिहारशिक्षक नियुक्ति परीक्षाबिहार न्यूज़स्टेशनहोटलरेस्ट हाउसBiharTeacher Recruitment ExamBihar NewsStationHotelRest House
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





