भारत

शिक्षक और छात्रा प्यार में डूबे, फिर...

jantaserishta.com
25 March 2022 9:54 AM IST
शिक्षक और छात्रा प्यार में डूबे, फिर...
x
क्या है पूरा मामला?

मोतिहारीः प्रेम करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है, ये बस हो जाता है. फिल्मों में आपने ऐसे कई डॉयलॉग सुने होंगे. बिहार के मोतिहारी की एक प्रेमी जोड़े की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कोचिंग के एक शिक्षक और वहां पढ़ने वाली छात्रा के बीच ना सिर्फ प्यार हुआ बल्कि दोनों ने जातीय बंधन तोड़कर शादी भी की और उनके परिजनों ने भी उनका साथ दिया. बीते गुरुवार को दोनों ने शादी ब्रह्म स्थान परिसर में की और जीवन भर के लिए एक-दूसरे के हो गए.

पूरा मामला बिहार के मोतिहारी के सुगौली प्रखंड क्षेत्र की फुलवरिया पंचायत के एक गांव का है. एक शिक्षक सिमरिया में कोचिंग सेंटर चलाता था. एक छात्रा से प्यार हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार गहराता गया और अंत में शादी करने का फैसला कर लिया. करीब दस दिन पहले दोनों मोतिहारी छोड़कर मुजफ्फरपुर भाग गए. परिजनों ने खोजबीन की और पता चला तो दोनों के परिजनों ने सूझबूझ का परिचय दिया और उनकी शादी के लिए राजी हो गए.
गुरुवार को बच्‍चों की खुशी के लिए शादी करा दी गई. जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में ब्रह्म स्थान परिसर में दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन जीने की कसमें खाईं. लड़का पक्ष की ओर से परिजन और कुछ सामाजिक लोग बारात लेकर लड़की पक्ष के गृह प्रखंड पहुंचे. इसके बाद शादी का पूरा कार्यक्रम ब्रह्म स्थान परिसर में कराया गया. इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story