
x
पढ़ें पूरी खबर.
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रों को मेडिकल से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला दिलाने और डिग्री-मार्कशीट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे. इस पूरे खेल में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ऐंठे जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मामला मारहरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को रामसेवक नाम के व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके भाई सतेंद्र कुमार का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के बदले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सतेंद्र की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने उसे आगरा से सकुशल बरामद कर लिया.
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अपहरण की कहानी ही फर्जी निकली. पुलिस के अनुसार सतेंद्र ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी. आरोप है कि छात्रों और उनके परिजनों से ली गई रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उसने यह पूरा ड्रामा रचा.
जांच में पुलिस को पता चला कि वर्ष 2022 से 'बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी' के नाम पर कथित तौर पर फर्जी तरीके से मेडिकल से जुड़े कई पाठ्यक्रमों में दाखिले कराए जा रहे थे. इनमें डी-फार्मा, बी-फार्मा, बीएससी नर्सिंग, डीएमएलटी, बीएमएलटी, जीएनएम और एएनएम जैसे कोर्स शामिल थे. छात्रों को डिग्री और मार्कशीट देने का भरोसा देकर उनसे रकम वसूली जाती थी.
पुलिस ने सतेंद्र कुमार, गौरव अग्रवाल, भगवान दास, नरेंद्र उर्फ पप्पू और मोहम्मद शरीफ कुरैशी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, भगवान दास चाय बेचने का काम करता है और उसके नाम पर कथित तौर पर मेडिकल कॉलेज-यूनिवर्सिटी संचालित की जा रही थी.
आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, फर्जी चेक, छात्रों के आई कार्ड, फीस रसीदें, अटेंडेंस शीट, प्रश्नपत्र, परीक्षा पुस्तिकाएं, मार्कशीट, मुहर और प्रचार सामग्री समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है. मामले की जांच के आधार पर फर्जी यूनिवर्सिटी के जरिए ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





