भारत

हद हो गई! नाले के गंदे पानी से धोई चाय की केतली, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून

jantaserishta.com
10 July 2026 9:47 AM IST
हद हो गई! नाले के गंदे पानी से धोई चाय की केतली, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
x
वीडियो हुआ वायरल.
मुंबई: मुंबई से सटे नालासोपारा रेलवे स्टेशन से एक ऐसा बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाय विक्रेता रेलवे स्टेशन परिसर में जमा बारिश के बदबूदार और गंदे पानी में अपनी चाय की केतलियां धोता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो सामने आने के बाद से रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, यह शर्मनाक वाकया नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के ठीक सामने स्थित परिसर का बताया जा रहा है.
बारिश के कारण वहां सड़क और गड्ढों में गंदा, दूषित पानी जमा था. कथित तौर पर इसी पानी का इस्तेमाल विक्रेता द्वारा केतली साफ करने के लिए किया जा रहा था. किसी सजग नागरिक ने इस पूरे कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया.
नालासोपारा एक बेहद व्यस्त रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों-लाखों यात्री सफर करते हैं. स्टेशन परिसर और उसके आसपास लोग बड़ी संख्या में चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसे में बीमारियों के दौर में इस तरह दूषित और गंदे पानी का उपयोग करना किसी बड़ी महामारी या सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.
स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित विक्रेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इसके अलावा स्टेशन परिसर में मौजूद सभी खाद्य विक्रेताओं की स्वच्छता की जांच करने की मांग की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story