भारत

चाय बनी तलाक की वजह, अदालत तक पहुंचा मामला, पढ़े हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
4 April 2021 12:02 PM IST
चाय बनी तलाक की वजह, अदालत तक पहुंचा मामला, पढ़े हैरान करने वाला मामला
x
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, तो खटखटाया कोर्ट का दरवाजा...

गाजियाबाद:- यूपी में गाजियाबाद के लोनी में पत्नी के चाय नहीं बनाकर देने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अधिवक्ता अंकित के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अधिवक्ता ने बताया कि लोनी में रहने वाली शबनम की शादी रइसुद्दीन के साथ 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके 4 बच्चे हैं। रईसुद्दीन ऑटो चलाता है।

दरअसल 13 जनवरी को उसने अन्य दिनों की तरह चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन शबनम ने चाय नहीं बनाई। इस बात को लेकर रइसुद्दीन और शबनम के बीच नोकझोंक हो गई। इससे गुस्साए रइसुद्दीन ने तीन तलाक बोल दिया और ऑटो लेकर चला गया।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, तो खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
शाम को वापस घर आने पर शबनम ने रईसुद्दीन को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि शिकायत पर लोनी पुलिस ने कार्रवाई नहीं है। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story