
x
फाइल फोटो
अमरावती (आईएएनएस)| तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी. के कहने पर उनके विधायक ने तेदेपा के विधायक पर हमला किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दलित विधायक, डोला बाला वीरंजनेय स्वामी पर हमला पूर्व नियोजित था और मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन पर किया गया।
उन्होंने विधानसभा के अंदर टीडीपी विधायक पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे विधानसभा के इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के इतिहास में कभी भी किसी विधायक पर सदन के अंदर हमला नहीं किया गया और आज विधानसभा के इतिहास का सबसे काला दिन है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी विधायी निकायों की छवि खराब करने वाले दागी मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा, विधानसभा के पटल पर विधायक पर हमले के साथ, लोग वाईएसआरसीपी की नीतियों को समझ गए हैं।
विधानसभा के चल रहे सत्र को कौरव सभा करार देते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विधान परिषद के चुनावों के नवीनतम परिणामों के साथ जगन पागल हो गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य विधानसभा में सोमवार को अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब टीडीपी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष तम्मिनेनी सीताराम को घेर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे सरकार से सड़कों पर जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
हंगामे के बीच, सत्तारूढ़ दल के एक विधायक पोडियम पर पहुंचे और नीचे गिरे स्वामी को वापस खींच लिया। इस मारपीट में वाईएसआरसीपी के एक और विधायक भी शामिल हुए। दोनों पार्टियों के विधायकों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।
Tagsचंद्रबाबू नायडूएन. चंद्रबाबू नायडूतेलुगू देशम पार्टीवाई.एस. जगन मोहन रेड्डीजगन मोहन रेड्डीChandrababu NaiduN. Chandrababu NaiduTelugu Desam PartyY.S. Jagan Mohan ReddyJagan Mohan Reddy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





