भारत

बिजली के तार से सटा ताजिया, करंट से चार की मौत, एक दर्जन झुलसे

jantaserishta.com
29 July 2023 10:36 AM IST
बिजली के तार से सटा ताजिया, करंट से चार की मौत, एक दर्जन झुलसे
x
देखें वीडियो.
रांची: बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से मुहर्रम का ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है।
पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए काफी ऊंचाई वाला ताजिया बनाया गया था। ताजिए को कंधों पर उठाने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट वाले तार से सट गया और कंरट फैल गया। इस दौरान साउंड सिस्टम के लिए रखी गई बैटरी भी ब्लास्ट कर गई। वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जुलूस में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।
मृतकों के नाम खेतको गांव के आसिफ रजा, एनामुल, गुलाम हसन और साजिद अंसारी बताए गए हैं। झुलसे लोगों में सलाउद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहम्मद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मुजीबुल अंसारी, साकिब अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों को बोकारो के जनरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story