भारत

पुलिस की अवैध वसूली से परेशान था टैक्सी चालक, अब हुई मौत

jantaserishta.com
20 March 2022 8:10 AM IST
पुलिस की अवैध वसूली से परेशान था टैक्सी चालक, अब हुई मौत
x
दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी की मांग।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी गौरीफंटा थाना परिसर में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने वाले युवक शुभम गुप्ता की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग रखी है.

शुभम गुप्ता टैक्सी चलाया करता था. चलाने के दौरान पुलिस की अवैध वसूली और दबंग टैक्सी गैंग के प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर शिवम ने दो दिन पहले कोतवाली परिसर में खुद को आग लगाई थी. इलाज के दौरान दबंग टैक्सी गैंग के सदस्य और पुलिस के खिलाफ युवक ने बयान दिए थे.
युवक की मृत्यु के बाद समादवादी पार्टी ने ट्वीट किया- भाजपा 2.0 में पुलिस की अवैध वसूली ने गरीब की जान ले ली! लखीमपुर खीरी में पुलिस के द्वारा अवैध वसूली से परेशान होकर गौरीफंटा कोतवाली में आत्मदाह करने वाले टैक्सी चालक शुभम गुप्ता की उपचार के दौरान मृत्यु, अत्यंत दुःखद! दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर न्याय दे सरकार.
शुभम गुप्ता बंगावा इलाके से गौरीफंटा इलाके तक टैक्सी चलाया करता था. गुप्ता ने बीते बुधवार देर रात गौरीफंता थाना गेट पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. पुलिस ने कहा कि खुद को आग लगाने के बाद गुप्ता थाना परिसर के अंदर भाग गया. पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार लोग पुलिस की मदद से उसे परेशान कर रहे थे और गाड़ी नहीं चलाने दे रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story