भारत
अमेरिकी महिला से 400 मीटर की दूरी के लिए 18 हजार रुपए किराया वसूला, टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
jantaserishta.com
30 Jan 2026 1:38 PM IST

x
पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई: मुंबई के सहार पुलिस ने अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय देशराज यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, देशराज यादव ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक पांच सितारा होटल तक सिर्फ 400 मीटर की दूरी के लिए महिला से 18 हजार रुपए वसूल लिए। यह घटना 12 जनवरी को हुई, जब महिला अमेरिका से मुंबई पहुंची थी।
महिला ने हवाई अड्डे से होटल जाने के लिए टैक्सी ली, लेकिन ड्राइवर ने उसे सीधे होटल नहीं पहुंचाया। इसके बजाय वह उसे अंधेरी (पूर्व) इलाके में करीब 20 मिनट तक घुमाता रहा और फिर उसी इलाके में वापस लाकर होटल के सामने उतार दिया। इसके बाद उसने भारी भरकम किराया मांग लिया और 18 हजार रुपये वसूल लिए। महिला ने बताया कि ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति भी था, जिसने इस ठगी में मदद की।
मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता अर्जेंटीना एरियनो ने 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती साझा की। उसने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टैक्सी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बताया गया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और एक लाख से ज्यादा बार देखा गया। पोस्ट देखते ही लोगों ने पुलिस को टैग किया और कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, महिला से सीधे संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन, सहार पुलिस ने 27 जनवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि ड्राइवर ने जानबूझकर लंबा चक्कर लगाकर महिला को ठगा।
यह घटना मुंबई में पर्यटकों के साथ ठगी के कई मामलों में से एक है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। विदेशी पर्यटकों से अपील की गई है कि वे हमेशा मीटर से चलें। ऐप आधारित कैब का इस्तेमाल करें या आधिकारिक प्रीपेड टैक्सी चुनें।
Tagsमुंबईअमेरिकी महिलाटैक्सी ड्राइवर गिरफ्तारटैक्सी ड्राइवरMumbai: American womantaxi driver arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





