भारत

तवांग: दुम दबाकर भागे चीनी सैनिक, अब केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

jantaserishta.com
17 Dec 2022 1:17 PM IST
तवांग: दुम दबाकर भागे चीनी सैनिक, अब केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना ने पिछले दिनों घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया था. इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई थी. इस घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. विपक्षी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं तो वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है.
तवांग को लेकर जारी सियासत के बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सैनिकों से मुलाकात की है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सैनिकों से मुलाकात की एक तस्वीर ट्ववीट करते हुए तवांग को पूरी तरह सुरक्षित बताया है. उन्होंने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अब पूरी तरह से सुरक्षित है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story