भारत

नीतीश कुमार पर तंज, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कही यह बात

jantaserishta.com
11 Aug 2022 8:32 AM IST
नीतीश कुमार पर तंज, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कुमार को बार-बार पार्टी बदलने वालों का 'मार्गदर्शक' बताया है। जनता दल यूनाइटेड ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस से अलग होकर नया गठबंधन तैयार किया है। बुधवार को उन्होंने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

सरमा ने कहा, 'आप कैसे गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर 6 या 8 महीने बाद उस गठबंधन से बाहर नहीं आएंगे? क्योंकि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। हमने भी राजनीतिक दल बदला है, लेकिन हम उनकी तरह नहीं बदले। इसलिए वह उन सभी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं, जो हर 6 महीने में पार्टी बदलना चाहते हैं।'
NDA से अलग होने के बाद कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दलों और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ नया गठबंधन बनाया है। हाल ही में बिहार के दिग्गज नेता आरसीपी सिंह ने जदयू को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई थी। मंगलवार को कुमार ने अपनी पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की और एनडीए से बाहर आने का फैसला कर लिया। उन्होंने आरोप लगाए थे कि भाजपा उनकी पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है।
हालांकि, भाजपा ने कुमार के आरोपों से इनकार किया है। साथ ही पार्टी यह भी दोहरा रही है कि कैसे उन्होंने बिहार में गठबंधन की अगुवाई के जरिए कुमार का सम्मान किया। बुधवार को भाजपा के सुशील कुमार मोदी ने संकेत दिए कि नीतश को देश का उपराष्ट्रपति नहीं बनाया गया, जिसके चलते भाजपा से उनकी तकरार हुई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story