भारत

बीजेपी पर तंज, मायावती ने कही यह बात

jantaserishta.com
8 Aug 2022 10:17 AM IST
बीजेपी पर तंज, मायावती ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: बुलडोजर को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी समेत 4 राज्‍यों की बीजेपी सरकारों पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात और असम में बुलडोजर की विध्वंसक और विभाजक राजनीतिक खेल से मुक्ति की जरूरत है। इसके साथ ही मायावती ने केंद्र और दिल्‍ली सरकार को भी हिदायत देते हुए उन्‍हें स्‍वार्थ से ऊपर उठकर काम करने की नसीहत दी।

बसपा सुप्रीमो रविवार को दिल्ली राज्य के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने बुलडोजर की कार्रवाई पर कहा कि सरकारें गरीबों को ही क्यों उजाड़ती हैं?
इस मामले में कोर्ट के दखल से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है वरना दिल्ली के लोग भी बुलडोजर के विध्वंस का आतंक झेल रहे होते। देश जबरदस्त महंगाई, गरीबी अैर बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है और सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश के उपराष्ट्रपति पद पर जगदीप धनखड़ की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि उम्मीद है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने का प्रयास जरूर करेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story