भारत

ताउम्र रहूंगा कुंवारा: प्रेमी ने मृत प्रेमिका से कर ली शादी और फिर...

jantaserishta.com
23 Nov 2022 3:27 PM IST
ताउम्र रहूंगा कुंवारा: प्रेमी ने मृत प्रेमिका से कर ली शादी और फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शव को दुल्हन की तरह सजाया.
दिसपुर: अब कभी शादी नहीं करूंगा. ये अल्फाज हैं उस सच्चे आशिक के जिसने प्रेमिका की मौत के बाद भी उसका साथ नहीं छोड़ा. अंतिम संस्कार से पहले उसके शव को दुल्हन की तरह सजाया. फिर उसकी मांग भरी और वरमाला पहचाई. यही नहीं, वह रोते-रोते उसके शव के साथ लेट भी गया. मामला है असम के राहा गांव का. यहां लाइलाज बीमारी के चलते 18 नवंबर को प्रार्थना नामक लड़की की मृत्यु हो गई थी.
उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. इस दौरान उसके प्रेमी बिटुपन ने सभी के सामने प्रार्थना की मांग भरी और आंखों में आंसू लिए शव से लिपट गया. इस दृश्य को देखने वाला वहां मौजूद हर एक व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक सका. इस वाकया के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन का प्यार की दुहाई दे रहा हैं और आफताब ने जो श्रृद्धा के साथ किया उसका जिक्र कर रहे हैं.
बताया गया कि प्रार्थना लंबे समय से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही थी. इस बात की जानकारी प्रेमी बिटुपन को भी थी. लेकिन प्रार्थना के लिए उसके प्यार कभी कम नहीं हुआ. यही नहीं, बिटुपन प्रार्थना से शादी करने की भी तैयारी कर रहा था. लेकिन नियति में जो लिखा था वही हुआ. प्रार्थना का बीमारी के कारण देहांत हो गया.
प्रार्थना के अंतिम संस्कार के पहले बिटुपन ने उसकी मांग भरी और वरमाला पहचाई. फिर प्रार्थना के शव से लिपटकर काफी देर तक लेटा रहा और रोता रहा. प्रार्थना के लिए बिटुपन दिल में कितना प्यार था इसका अंदाजा इसी बात ले लगाया जा सकता है कि उसने प्रार्थना के शव से 'जब तक मौत हमें अलग न कर दें' की बात भी कही. उसने कहा कि अब वह दोबारा कभी शादी नहीं करेगा. साथ ही उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रेयर की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story