वोटिंग के समय टैटू प्रेम, वोट डालने के बाद टैटू बनवाने का था इंतजाम

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मतदान के दौरान एक नया ट्रेंड देखने को मिला है. यहां मतदान के बाद वोटरों ने जमकर टैटू बनवाए. एक ही मतदान केंद्र पर वोट डालकर निकले 32 सौ 44 लोगों ने अपने शरीर में टैटू बनवा डाला. ऐसा टैटू प्रेम इससे पहले शायद ही कहीं नजर आया हो. कानपुर में संडे को हुए मतदान में वैसे तो हर पोलिंग पर बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया, लेकिन कानपुर के GNK आदर्श पोलिंग में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है. यहां लोगों ने वोट डालने के बाद जमकर टैटू बनवाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





