भारत

भीषण आग की चपेट में TATA का प्‍लांट, हुआ धुआं-धुआं, VIDEO आया सामने

jantaserishta.com
28 Sept 2024 11:42 AM IST
भीषण आग की चपेट में TATA का प्‍लांट, हुआ धुआं-धुआं, VIDEO आया सामने
x
देखें भयानक वीडियो.

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी के एक प्‍लांट में भयानक आग लगी है. बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट (Tata Electronic Plant) में यह आग लगी है. टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक के इस प्‍लांट में आग आज सुबह ही लग गई थी.

टाटा के इस मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट से काले धुएं के गुब्‍बार निकलते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. राहत और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन और कर्मचारी मौजूद हैं.

जब आग लगी, तब प्लांट में कई कर्मचारी ड्यूटी पर थे. हालांकि कंपनी के एक बयान के अनुसार, प्लांट में इमरजेंसी प्रोटोकॉल ने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. कंपनी के बयान में कहा गया है, "हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे." कंपनी ने आगे कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story