भारत
हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम
jantaserishta.com
15 Jun 2026 4:17 PM IST

x
कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर दिया.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक हाइवा ने ओवरटेक करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाइवा के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने वाहन को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए दोषी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संकरी सड़क पर भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और बाद में जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Tagsजमशेदपुरटाटा मोटर्स कर्मचारीटाटा मोटर्स कर्मचारी मौतJamshedpurTata Motors employeeTata Motors employee death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





