भारत

तरुण कपूर पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
2 May 2022 3:31 PM IST
तरुण कपूर पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए, जानें इनके बारे में...
x

नई दिल्ली: पूर्व पेट्रोलियम सेक्रटरी तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सोमवार को सरकार ने यह आदेश जारी किया है। कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। वह पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय में सेक्रटरी रह चुके हैं।

मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, कैबिनेट की अपॉइनमेंट कमिटी ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के तौर पर तरुण कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह भारत सरकार के सचिव के तौर पर पीएमओ में कार्य करेंगे। फिलहाल दो साल के लिए उनकी नियुक्ति की गई है।
सीनियर अधिकारी हर रंजन राव और आतिश चंद्र को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। राव 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं और वर्तमान में टेलीकॉम डिपार्टमेंट में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के ऐडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story