भारत

Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 7 अगस्त 2024

Nilmani Pal
7 Aug 2024 12:33 AM GMT
Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 7 अगस्त 2024
x

मेष टैरो राशिफल : जीवनसाथी की भावनाओं को समझें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। साथ ही किस्मत का सितारा बदल रहा है लेकिन, आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बिना कामयाबी हासिल नहीं हो पाएंगे।

वृषभ टैरो राशिफल : धन खर्च के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को किसी भी कार्य में प्रमाद करना हानिकारक होगा। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल : विदेश यात्रा के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क टैरो राशिफल : सेहत का ध्यान रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है। वाद विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर निकलने से बचें।

सिंह टैरो राशिफल : कामकाज में जल्दबाजी न करें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के आज यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करे।

कन्या टैरो राशिफल : स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

तुला टैरो राशिफल : भाग्य देगा आपका साथ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। आज का दिन व्यापार और नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : अविवाहितों के विवाह के योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आज आपके विवाह के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। साथ ही अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

मकर टैरो राशिफल : रुके कार्य पूरे होंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

कुंभ टैरो राशिफल : करियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, कार्यक्षेत्र से संबंधित जितने भी काम आपके रुके हुए थे वह सभी पूरे हो सकते हैं। लेकिन, आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन टैरो राशिफल : सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातक आज काफी आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

Next Story