भारत

टैरो राशिफल, 5 सितंबर 2023

Nilmani Pal
5 Sep 2023 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल, 5 सितंबर 2023
x

मेष राशि

टैरो कार्ड्स बता है कि मेष राशि के कुछ लोग आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ राशि

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। इसी के साथ आज नौकरी में किए गए कार्यों से भी आज आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आपको संक्रमण से बचने की जरुरत है। आपको सलाह है कि फिलहाल, समय से अपनी दवा का सेवन करते रहें। किसी बात को लेकर आपका अपने पिता से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों यदि आज मेहनत करते हैं तो आपके लिए तरक्की की नई राह खुलेंगी। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

सिंह राशि

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को आज विदेश और किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके लिए आर्थिक निवेश काफी लाभदायक रहेगा। साथ ही आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कन्या राशि

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को यह समय पैसों के संबंध में थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। इसी के साथ आज आपको अप्रत्याशित रूप का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके रास्ते में कुछ समस्याएं आएंगी। लेकिन, आप उनसे पार पा लेंगे।

तुला राशि

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के विद्यार्थियों को फिलहाल, अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। इस राशि के लोगों की संतान आज उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

वृश्चिक राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों की बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। माता- पिता से अनबन होने की संभावना है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

धनु राशि

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशिवालों को सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आपको अपने शब्दों पर काबू रखने की जरूरत है। वरना आप अपने हाथ से अच्छे अवसर खो सकते हैं।

मकर राशि

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज अपना रुका हुआ धन वापस मिलेगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

कुंभ राशि

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। साथ ही आपका शांत मन आपके यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा।

मीन राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों की व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहने वाली है। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, आज का दिन कारोबार का विस्तार करने के लिए अनुकूल है।

Next Story