भारत

टैरो राशिफल, 5 अक्टूबर 2023

Nilmani Pal
5 Oct 2023 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 5 अक्टूबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : कौशल देखने लायक होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों का कार्य कौशल आज देखने लायक होगा। आज आप कई नई योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

वृषभ टैरो राशिफल : सेहत के कारण होगी परेशानी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों को ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा।

मिथुन टैरो राशिफल : भागदौड़ भरा रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आज आपके लिए एक के बाद एक निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आएंगी। आपको सलाह है कि आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल : ऊर्जा से भरे रहेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोग आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

सिंह टैरो राशिफल : धन खर्च के योग

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोग आज आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : संपत्ति से मिलेगा मुनाफा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस समय मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

तुला टैरो राशिफल : धार्मिक सेवा के कार्य करेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल : मित्रों से मिलेगा पूरा सहयोग

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को घर, गृहस्‍थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। हालांकि, आज आपको नए कार्यों में अपने मित्र वर्ग से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु टैरो राशिफल : सरकारी कार्यों में मिलेगा लाभ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को अगर किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना हुआ है तो वह काफी हद तक कम हो जाएगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।

मकर टैरो राशिफल : धार्मिक कार्यों पर रहेगा ध्यान

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

कुंभ टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति का रखें ध्यान

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखने की जरूरत है। खर्च के मुद्दों पर ध्यान संकेन्द्रण बनेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए।

मीन टैरो राशिफल : पारिवारिक मामलें रहेंगे कमजोर

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।


Next Story