भारत

टैरो राशिफल, 4 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
4 Oct 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 4 अक्टूबर 2022
x

मेष राशि : गलत संगति से बचें

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज अपने कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्‍त होगी और जो कार्य पैसों की वजह से लटके थे, वे आज पूर्ण हो सकते हैं। गलत संगति से बचें और धन के मामले में किसी पर भरोसा न करें। आज आपको प्रापॅर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए।

वृष राशि : सम्मान में वृद्धि होगी

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के लोग आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

मिथुन राशि : माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ होगा और जो लोग नौकरी करते हैं उन्‍हें शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। संतान पक्ष के लोगों को वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कर्क राशि : सोच समझकर ही निर्णय लें

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपका एक गलत निर्णय आपको परेशानी म डाल सकता है। सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

सिंह राशि : क्रोध से बचें

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको किसी बात से तनाव हो सकता है। किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

कन्या राशि : निवेश में लाभ के योग हैं

कन्‍या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं और आपको लाभ होगा। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपको आपके उच्‍च संबंधों में लाभ होगा और परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे।

तुला राशि : सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे और आपको आज पैसा काफी सोचकर खर्च करना चाहिए। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे। आज आपको खानपान के मामले में ध्‍यान रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि : अजनबी पर भरोसा न करें

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। परिवार के लोगों की किसी बात का बुरा न मानें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

धनु राशि : संभलकर चलने वाला दिन है

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके लिए हर मामले में संभलकर चलने वाला दिन है। प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और हर प्रकार से दोस्‍तों का साथ प्राप्‍त होगा।

मकर राशि : पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। आज जो काम काफी समय से अटके थे, वे पूरे होने की संकेत हैं।

कुंभ राशि : निवेश के मामले में लाभ होगा

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। व्‍यापारियों को निवेश के मामले में लाभ होगा। आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे। आज बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी।

मीन राशि : हर कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएगा

आज का दिन शुभ है और सभी कार्य पूर्ण होंगे। आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है और हर कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएगा। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story