भारत

टैरो राशिफल, 2 अक्टूबर 2023

Nilmani Pal
2 Oct 2023 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 2 अक्टूबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : योजनाओं को रखें गुप्त

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सोमवार के दिन किसी भी योजना को बनाएं लेकिन, उसे गुप्त रखना ही आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ टैरो राशिफल : रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।

मिथुन टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति में होगी वृद्धि

टैरो कार्ड्स की गणने के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिति में वृद्धि कराने वाला रहेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। हालांकि, किसी से उधार लेना पड़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : पद प्रतिष्ठा का मिलेगा लाभ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

सिंह टैरो राशिफल : बड़े लोगों का समर्थन हासिल होगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, बड़े लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

कन्या टैरो राशिफल : भूमि भवन के कार्य में मिलेगा लाभ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोग आज किसी योजना को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। साथ ही भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है।

तुला टैरो राशिफल : खुशी का समाचार मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल : निवेश को लेकर रहें सतर्क

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को आज निवेश के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर अच्छे से जांच लें। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

धनु टैरो राशिफल : नया कार्य शुरु करेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोग आज नए कार्य में व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल : आय के मामले में अच्छे रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

कुंभ टैरो राशिफल : यात्राओं के दौरान सेहत का रखें ख्याल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

मीन टैरो राशिफल : परिवार में बढ़ेगी अशांति

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।


Next Story