भारत

टैरो राशिफल, 3 मई 2023

Nilmani Pal
3 May 2023 12:43 AM GMT
टैरो  राशिफल, 3 मई 2023
x

मेष टैरो राशिफल

मेष राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि इनके लिए दिन लाभदायक है। आप चाहें तो जमीन, मकान में निवेश कर सकते हैं। दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा लेकिन शुभ कार्यों पर व्यय होने से बहुत तनाव नहीं लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख पाएंगे।

वृष टैरो राशिफल

वृष राशि के लोग कुछ नया करने के लिए उत्साहित होंगे। परिस्थितियों में कुछ ऐसे बदलाव होंगे जिसके लिए आप शायद तैयार न हों। लेकिन धैर्य से आप स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे। जोश भरपूर होगा। शौक पर खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन आज आनंददायक रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बताते हैं कि मिथुन राशि के लोग बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और काम पर फोकस करें। अपने व्यवहार और वाणी पर संयम रखें नहीं तो मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

कर्क टैरो राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि इनका दिन सुखद बीतेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लेकिन किसी बात को लेकर आप कुछ मानसिक उलझन में रह सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में काम का दबाव बढ़ेगा, प्लानिंग से काम करें।

सिंह टैरो राशिफल

सिंह राशि के लोगों के दिन को संतुलित बनाने का प्रयास करेंगे और अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रख पाएंगे। मानसिक रूप से आप सुख शांति का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता होगी लेकिन मित्रों और संबंधियों की ओर से आप सहयोग पाएंगे। कारोबार में चहल-पहल की स्थिति रहेगी। कमाई अच्छी होगी।

कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बताते हैं कि कन्या राशि वाले आज किसी न किसी बात को लेकर मानसिक उलझन में रहेंगे। इन्हें सिर दर्द और जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय हो सके तो आप टाल दें। मन थोड़ा उचाट रहेगा, पढाई में मन कम लगेगा। फैशन, वस्त्र, खान-पान संबंधी करोबार करने वाले जातक अच्छी कमाई कर पाएंगे।

तुला टैरो राशिफल

तुला राशि वालों के लिए बुधवार 3 मई का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। लेकिन अपने काम और कर्तव्य को आगे रखकर यह दिन को सामान्य रूप से बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। कला जगत से जुड़े जातक कुछ नया कर सकते हैं। रुचिकर खान-पान का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी आपका सुखद और आनंददायक रहेगा। आपको पूर्व में किए गए काम का प्रतिफल भी मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों की जिम्मेदार अपने ऊपर नहीं लें नहीं तो परेशानी होगी।

धनु टैरो राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। इनका भाग्य आज इनके लाभ दिलाएगा। कारोबार में कमाई से उत्तसाहित होंगे। शाम का समय कारोबार खास तौर पर वस्त्र औऱ आभूषण के कारोबारियों के लिए अहम रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग पाएंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से मन आनंदित होगा।

​मकर टैरो राशिफल

मकर राशि के लिए 3 मई का दिन उलझन वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव और उलझन की स्थिति रहेगी। लेकिन आपको मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कोई जरूरी काम किसी के असहयोग और विरोध के कारण टल सकता है। सलाह है कि जोखिम वाले क्षेत्रों में निवेश करने से बचें।

मकर टैरो राशिफल

कुंभ राशि के लोगों को नौकरी कारोबार में कुछ नई जिम्मेदारी और चुनौती मिल सकती है। बिजनस में डील करते समय धैर्य और चतुराई से काम लें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आर्थिक मामलों में आज दिन संतुलित रहेगा। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखने में कामयाब होंगे लेकिन कुछ पारिवारिक जरूरतों के कारण धन खर्च करना पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल

मीन राशि के जातक ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ ले पाएंगे। टैरो कार्ड्स बताते हैं कि कोई पुराना घरेलू मामला आपका हल हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों से पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा।

Next Story