भारत

टैरो राशिफल, 22 मई 2023

Nilmani Pal
22 May 2023 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 22 मई 2023
x

मेष राशि: नई योजनाएं लागू करेंगे

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन कारोबारी लाभ प्राप्ति के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे। आपको जरा व्यावहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती हैं। धर्म कर्म के मामलों में आपका मन लगेगा।

वृषभ राशि: गलतफहमियां दूर होंगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी लेकिन मेहनत करते रहें। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी और गलतफहमियां दूर होंगी।

मिथुन राशि: व्यक्तित्व मे निखार आएगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन आपका व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातें सुनेंगे। कारोबार में परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। ससुराल पक्ष में हो रहे किसी मांगलिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि: व्यापार में वृद्धि होगी

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप नई चीजों को लेकर कम उत्साहित होंगे। व्यापार में अच्छी वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे।

सिंह राशि: इच्छाओं पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में अगर कार्य कर रहे हैं तो आज सावधान रहें। मन की इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा बेकार की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि: ध्यान केंद्रित होगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं। सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है लेकिन शुरुआती कदम समझदारी से उठाएं।

तुला राशि: शुभ समाचार मिलेगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता शीर्ष स्तर पर बनी हुई है। व्यापार में अच्छी उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और आपके मन का बोझ हल्का होगा।

वृश्चिक राशि: सजावट पर धन खर्च करेंगे

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर की साज सजावट पर धन खर्च करेंगे और पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों को पूरा करेंगे। कामकाज की वजह से निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बन सकती हैं। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर किसी दोस्त के साथ अनबन चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी।

धनु राशि: उर्जा से भरे रहेंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और इसी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। सायंकाल के समय किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे और नए नए लोगों से मुलाकात होगी।

मकर राशि: संबंधों में कटुता आएगी

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी, जिस कारण कुछ समय के लिए बोलचाल बंद रहेगी। आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। अचानक से माता के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं।

कुंभ राशि: उन्नति के द्वार खुलेंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन मकान और जमीन के सौदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना हो सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि: संबंध मजबूत होंगे

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। शिक्षा के लिए विदेश का रुख कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Next Story