भारत

टैरो राशिफल, 16 मई 2023

Nilmani Pal
16 May 2023 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 मई 2023
x

मेष राशि: दोस्तों का सहयोग मिलेगा

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दोस्तों और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी खोज रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों के लिए आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि: अच्छा प्रदर्शन करेंगे

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। साथ ही पैसा बचाने में भी सफल होंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। छात्र शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन राशि: अधिकारों में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अगर किसी कानूनी मामलों में उलझे हुए हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

कर्क राशि: नए अवसर प्राप्त होंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी पेशा जातकों के बॉस आपकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना करेंगे। माता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि: करियर की चिंता रहेगी

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फलदायी है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। कामकाज में ज्यादा व्यस्त हो जाने की वजह से परिजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। बच्चों के करियर की चिंता रहेगी।

कन्या राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि: अच्छे अवसर प्राप्त होंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा और विदेशी जमीन से अच्छा फायदा मिलेगा। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि: धार्मिक कार्यों में झुकाव बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका झुकाव बढ़ेगा और किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे।

धनु राशि: नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। किसी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है, समझदारी से काम लें। माता पिता के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।

मकर राशि: सेहत का ध्यान रखें

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा दिखाई दे रहा है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घूमने फिरने की वजह से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि: ऊर्जा से भरे रहेंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे और पूरा ध्यान पढ़ाई लिखाई पर लगाएंगे। लव लाइफ में किसी वजह से कुछ दूरी बनेगी। बातचीत के माध्यम से स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से अटका धन प्राप्त होगा।

मीन राशि: तालमेल का अभाव बनेगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य की वजह से सहकर्मियों से संबंधों में गड़बड़ी आएगी। कई नए लोगों से संपर्क बनाएंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। लव लाइफ के लिए शानदार समय है, रिश्ता मजबूत होगा और रोमांस बढ़ेगा।(राधावल्लभ मिश्र)

Next Story