भारत

टैरो राशिफल, 8 मार्च 2024

Nilmani Pal
8 March 2024 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल, 8 मार्च 2024
x

मेष टैरो राशिफल : संतान की समस्याएं होंगी कम

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव को कम करने वाला साबित होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

वृषभ टैरो राशिफल : धार्मिक बातों पर रहेगा ध्यान

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों का आज भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

मिथुन टैरो राशिफल : खर्चों के मुद्दों पर रहेगा ख्याल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए खर्च के मुद्दों पर ध्यान संकेन्‍द्रण बनेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

कर्क टैरो राशिफल : रिश्तों के मामले में कमजोर रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। आज आपके बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल : कुछ बाधाएं आ सकती हैं

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए धन के मामले में कमजोर दिखाई दे रहा है। आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कन्या टैरो राशिफल : व्यापार में लाभकारी परिवर्तन आएगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल : व्यापार अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : धन के मामले में अच्छा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन धन के मामले में बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। आपको धनार्जन के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

धनु टैरो राशिफल : भाग्यशाली रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों के लिए व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा साबित होने वाला है। विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

मकर टैरो राशिफल : आर्थिक रुप से भाग्यशाली दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं. अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

कुंभ टैरो राशिफल : वाणी को रखें नरम

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मीन टैरो राशिफल : कठिनाइयां दूर होंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

Next Story