भारत

टैरो राशिफल, 4 मार्च 2022

Nilmani Pal
4 March 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 4 मार्च 2022
x

मेष: मेष राशि के टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि आज आप अपने कुछ अधूरे पड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने का प्रयास जरूर करें, वरना आपके काम अधूरे रह सकते हैं। हो सकता है की कुछ लोग आपको गलत संगत और नशे की लत डालना चाहें, लेकिन आपको उससे बचकर रहना है।

वृषभ: वृष राशि के टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य और व्यापार में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन: मिथुन राशि के कार्ड्स कह रहे हैं कि लोग आज व्यवसाय से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। आज संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। आज माता का पूरा ध्यान रखें उनके स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कर्क: कर्क राशि वालों के कार्ड्स कह रहे है कि आज बहुत सोच विचार करने के बाद ही कोई फैसला लें। एक गलत निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, लेकिन सावधानी से आप बच सकते है।

सिंह: सिंह राशि के कार्ड्स कह रहे हैं कि आज आपको किसी स्त्री के कारण मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। लव रिलेशन को लेकर फिलहाल समय तनावपूर्ण हो सकता है। आज क्रोध करने से बचे वरना काम बिगड़ सकते हैं। आपको सलाह है कि आज पक्षियों का दाना डालें।

कन्या: कन्या राशि के टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज का दिन आपके लिए शानदार रह सकता है। धन निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। अधिक मेहनत और अव्यवस्था के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों के प्रति ज्यादा रहेगा।

तुला: तुला राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार आज आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें आपको पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

धनु: धनु वालों के लिए टैरो कार्ड्स कह रहे है की आज शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही किसी कार्य को करने का विचार बनाए। शत्रु आपके काम बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। आज किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

मकर: मकर राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। आज सरकारी कार्यो में सफलता मिलने के योग हैं। हांलाकि, आज आपको नई-नई कठिनाइयों का सामना करने पड़ेगा जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

कुंभ: कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। आज आपको निवेश के मामलों में अचानक ही लाभ होगा। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें पेट संबंधित बीमारी हो सकती है साथ ही कमर दर्द से भी प्रभावित हो सकते हैं।

मीन: मीन राशि के टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि आज आजीविका संबंधी समस्याओं का समाधान मिलना संभव है। हालांकि, आज जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध साझा नहीं करेंगे। दोनों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है जिससे आज मन थोड़ा उदास रह सकता है। (राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story