भारत

टैरो राशिफल, 22 मार्च 2024

Nilmani Pal
22 March 2024 12:42 AM GMT
टैरो राशिफल, 22 मार्च 2024
x

मेष टैरो राशिफल : क्रोध और जलन पर काबू रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए दिन क्रोध और जलन पर नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

वृषभ टैरो राशिफल : अनावश्यक विवाद की संभावना

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी परेशानी वाला रहेगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। किसी बात को लेकर आज आपका अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

मिथुन टैरो राशिफल : दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। इस समय आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कर्क टैरो राशिफल : लेन-देन में सावधानी बरतें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

सिंह टैरो राशिफल : सतर्कता बरतने की जरूरत है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को आज लेनदेन आदि के कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : संतोषजनक परिणाम मिलेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की तरफ से आपको संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपने परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

तुला टैरो राशिफल : बहस करने से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को रोजमर्रा के मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, धन रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : बुरी आदतों पर काबू रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों का मन आज कामकाज में ठीक से नहीं लग पाएगा। आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु टैरो राशिफल : असहज महसूस करेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज कामकाज में कई समस्याओं या मतभेदों से आमना सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

मकर टैरो राशिफल : व्यस्त और खुशहाल रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को व्यस्त और खुशहाल दिन है, नए अवसर आपके सामने आएंगे, की गयी यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल : विशेष कार्य की चिंता रहेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। आपको सलाह है कि फिलहाल, अजनबियों से सावधान रहें। आपको आज व्यापार में नुकसान हो सकता है।

मीन टैरो राशिफल : संतान सुख प्राप्त होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के कुछ जातकों को आज संतान सुख प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लोगों को आज अपने दोस्त और रिश्तेदारों से प्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

Next Story