भारत

टैरो राशिफल, 21 मार्च 2023

Nilmani Pal
21 March 2023 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 21 मार्च 2023
x

मेष राशिफल: अधूरे काम पूरे करें

मेष राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपके बहुत से काम अधूरे पड़े हुए हैं। आज उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। हालांकि, आज आपको गलत संगत और बुरी आदतों से बचकर रहने की जरूरत है।

वृषभ टैरो राशिफल: मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा दिन

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक मामलों में मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कार्य और व्यापार दोनों में ही लाभ हासिल होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन टैरो राशिफल: माता की सेहत का रखें ख्याल

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज आप व्यापारिक गतिविधियों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जो लोग अपनी संतान के विवाह को लेकर परेशान हैं आज उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि, आज आप माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान हो सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल: सामान्य से निम्न रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से निम्न रहने वाला है। आज आपका एक गलत निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए बहुत सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। जमीन जायदाद के मामले में कोई पेशेवर व्यक्ति आपको परेशानी में डाल सकता है। लेकिन, आप अपनी बुद्धिमत्ता से बच सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल: किसी बात को लेकर रहेगा मानसिक तनाव

सिंह राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। साथ ही आज का दिन लव लाइफ के मामले में तनाव देने वाला रहेगा। फिलहाल, क्रोध से बचें और पक्षियों का दाना डालें।

कन्या चैरो राशिफल: निवेश के लिए लाभकारी रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पूंजी निवेश के मामले में काफी लाभकारी रहने वाला है। अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। फिलहाल, आपका धार्मिक कार्यों के प्रति अधिक रूझान रहने वाला है।

तला टैरो राशिफल: सेहत का रखें ख्याल

तुला राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें। वरना आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आज कोशिश करें की आप किसी के भी साथ कठोर वाणी में बात न करें। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल: संभलकर काम करें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत ही संभलकर काम करने की जरूरत है। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जो लोग संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं उन्हें अधिक परिश्रम करने की जरुरत है। ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरी असर भी पड़ सकता है।

धनु टैरो राशिफल: शत्रुओं के कारण होगी परेशानी

धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको अपने शत्रुओं के कारण परेशानी हो सकती है। इसलिए आज बहुत ही सोच समधकर किसी भी कार्य की रुपरेखा तैयार करें। आज किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपको मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

मकर टैरो राशिफल: सरकारी कामकाज में मिलेगी सफलता

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आपका आज कोई सरकारी कामकाज है उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपको कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल: निवेश से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको विदेश और निवेश दोनों के जरिए ही अचानक लाभ होगा। आज आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि, आपकी तबीयत थोड़ी नरम पड़ सकती है। इसलिए सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।

मीन टैरो राशिफल: किसी बात को लेकर रहेगी निराशा

मीन राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला है। हालांकि, आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। आज अपने मन में अपने जीवनसाथी की किसी बात को लेकर निराशा का भाव आ सकता है।


Next Story