भारत

टैरो राशिफल, 20 मार्च 2024

Nilmani Pal
20 March 2024 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 20 मार्च 2024
x

मेष टैरो राशिफल : भाग्य का कम मिलेगा साथ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज के दिन भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। आज आपको स्वास्थ्य हानि या शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होने पड़ सकता है। फिलहाल, आपके स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। आज धन खर्च की संभावनाएं भी हैं। किसी बात को लेकर मानसिक उलधन हो सकती है।

वृषभ टैरो राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

मिथुन टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आज यदि आप भूमि या भवन की खरीददारी के लिए जा रहे हैं तो उसके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। आज विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। आपके करियर में कुछ बदलाव या फेरबदल हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : परिस्थितियों में बदलाव होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज परिस्थितियों में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे है उसमें कुछ रूकावटें आ सकती हैं। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

सिंह टैरो राशिफल : कुछ परेशानियां पैदा होंगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए दिन कुछ परेशानी पैदा करने वाला रहेगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, दूसरों के मामलों में दखल न दें। वरना मानहानि या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या टैरो राशिफल : गृहस्थ जीवन में परेशानियां आएंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मन में उथल पुथल देखने को मिल सकती है। हालांकि, आज दोपहर बाद तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

तुला टैरो राशिफल : खर्चों में कमी आएगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के लिए फिलहाल, खर्चों में कमी देखने को मिलेगी। जिसके फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। हालांकि, संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल : मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य को अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि, आज यदि आप प्रयास करेंगे तो आप अच्छा मात्रा में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं। आपको इस दिशा में सफलता जरूर मिलेगी।

धनु टैरो राशिफल : दिन काफी अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप आज जो भी काम करेंगे उसमें आपका आत्मविश्वास बनाकर रखें। आप अपने बिजनेस और ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

मकर टैरो राशिफल : दिन काफी व्यस्त रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। लेकिन, आपको सलाह है कि कुछ समय आप खुद के लिए भी निकालें। साथ ही जीवनसाथी की भावनाओं को भी समझे। आपकी किस्मत का सितारा बुलंद हो रहा है लेकिन, आप मजबूत इच्छाशक्ति के बिना कामयाब नहीं हो पाएंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : दिन काफी अच्छा रहने वाला है

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी कार्य में प्रमाद करना हानिकारक साबित हो सकता है। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल : पुराने मित्र से मुलाकात होगी

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आपकी पढ़ाई लिखाई में अधिक रुचि रहने वाली है।

Next Story