भारत

टैरो राशिफल, 20 मार्च 2023

Nilmani Pal
20 March 2023 12:42 AM GMT
टैरो राशिफल, 20 मार्च 2023
x

मेष राशि: काम स्पष्टता से करें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह का पहला दिन भवन या भूमि की खरीददारी के लिए अच्छा है। धन उड़ाने की आदत से आपको बचना होगा अन्यथा आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है इसलिए अपने काम को स्पष्टता से करें।

वृषभ राशि: रोमांस की बढ़ोतरी होगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी परिस्थितियों में कुछ बदलाव हो सकता है। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है, प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी होगी। सेहत का पूरा ध्यान रखें।

मिथुन राशि: दूसरों के मामले में दखल न दें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वालों के लिए समय अच्छा है, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: अच्छा लाभ होगा

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन कामकाज की अधिकता होगी। घरेलू जीवन को लेकर भी मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छा लाभ होगा।

सिंह राशि: लाभ कमाने का मौका मिलेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा जातक पूरे दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। व्यापार में पूंजी निवेश के बाद अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि: पूरे दिन व्यस्त रहेंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन ऑफिस में कामकाज की वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

तुला राशि: स्थिति में सुधार आएगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। शादीशुदा जातक आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर करने जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि: वाद विवाद से बचें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। संतान से वाद विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। विदेश में रहने वाले लोगों की घर वापसी हो सकती है।

धनु राशि: काम की अधिकता होगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन आपकी योजनाओं की वजह से व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों के पास काम की अधिकता होगी लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: कई कार्य पूरे होंगे

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि: संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज हर काम संयम से करना चाहिए। नौकरी व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। माता-पिता के साथ कहीं तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि: निवेश की योजना बनाएंगे

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन मित्रों के साथ नई निवेश की योजना बनाएंगे। घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story