भारत

टैरो राशिफल, 2 मार्च 2024

Nilmani Pal
2 March 2024 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 2 मार्च 2024
x

मेष टैरो राशिफल : धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपका किसी न किसी बात को लेकर अपने जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आपको सलाह है कि फिलहाल, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

वृषभ टैरो राशिफल : परिवार में अशांति रह सकती है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में आज अशांति रह सकती हैं। अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को थोड़ा ध्यान रखें। उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।

मिथुन टैरो राशिफल : स्थान परिवर्तन के योग

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशिवालों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप इस दौरान स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल : दिन मिलाजुला रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

सिंह टैरो राशिफल : संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन संपत्ति और भूमि भवन की खरीदारी के लिए काफी अच्छा समय है। आज दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आपके विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल : परिस्थितियों में बदलाव आएगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज परिस्थितियों में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। आपको ऐसा महसूस होगा जैसे सब कुछ आपके विरुद्ध हो गया हो। किसी बात को लेकर आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

तुला टैरो राशिफल : दूसरों के मामले में दखल न दें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों को फिलहाल, दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने की जरूरत नहीं है। वरना आपको मानहानि या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : दिन मिलाजुला रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज घरेलू जीवन को लेकर आपके मन में उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

धनु टैरो राशिफल : खर्चों में कमी देखने को मिलेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के खर्चों में कमी देखने को मिलेगी। जिसके फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

मकर टैरो राशिफल : मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी मां के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना की जरूरत है। उनकी सेहत थोड़ी नरम रहने वाली हैं। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

कुंभ टैरो राशिफल : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों को अपने खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना होगा। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आपके लिए फिलहाल, काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मीन टैरो राशिफल : दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

Next Story