भारत

टैरो राशिफल, 19 मार्च 2023

Nilmani Pal
19 March 2023 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 19 मार्च 2023
x

मेष राशि: समय अनुकूल रहेगा

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। अगर नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने बयान के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं।

वृषभ राशि: आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। रविवार की वजह से शिक्षकों को आज पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: विवाद आज खत्म होगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। पिता के साथ चल रहा विवाद आज खत्म होगा और उनका आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि: कुछ चुनौतियां मिलेंगी

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद या विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। विदेश में जाकर नौकरी या पढ़ाई की योजना बना रहे हैं तो अच्छा समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं।

सिंह राशि: विवाद से दूर रहें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को अच्छा समाचार मिलेगा।

कन्या राशि: आज आपको राहत मिलेगी

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छुट्टी का आनंद लेंगे। व्यापारिक डील करने में परेशानी और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं भी आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके बारे में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत और पैसों के मामले में आज आपको राहत मिलेगी।

तुला राशि: माता का सहयोग मिलेगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घरेलू कार्यों में माता का सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर उलझन की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि: अच्छा समय व्यतीत होगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छुट्टी वाले दिन घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। काफी दिनों बाद पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि: अच्छे परिणाम मिलेंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय में सावधानी रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। व्यापारी जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के चक्कर में शॉटकट लेने से बचें।

मकर राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दैनिक व्यापारियों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। छुट्टी के दिन घर पर कुछ खास व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

कुंभ राशि: सेहत का ध्यान रखें

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सेहत का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। साथ ही व्यापारिक मामलों के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। अगर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story