भारत

टैरो राशिफल, 16 मार्च 2023

Nilmani Pal
16 March 2023 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 मार्च 2023
x

मेष राशि: समय का उचित प्रयोग करें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे। पिता का साथ आज आपको कई समस्याओं से बचाएगा। भाई-बहन या किसी दोस्त के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

वृषभ राशि: प्रगति से संतुष्ट रहेंगे

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बन रहे हैं। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। माता-पिता बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहें। आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। बिजनस साझेदारी से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

कर्क राशि: प्रमोशन के योग बनेंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन सुखद होगा, अधिकारियों की मदद से प्रमोशन के योग बनेंगे। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाकर रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का विवाद चल रहा है तो उससे राहत मिलेगी।

सिंह राशि: कामकाज का माहौल अच्छा रहेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में कामकाज का माहौल अच्छा रहेगा। साथ ही सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित भी करेंगे। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। सिंगल जातकों के लिए दिन अच्छा है, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि: खर्चों पर नियंत्रण में रखें

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है इसलिए अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें। विदेशी संस्थान में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय बेहतर है। सेहत के मामले में लापरवाही ना करें।

तुला राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार बन रहे हैं। किसी काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे।

वृश्चिक राशि: योजना के लिए अच्छा दिन

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नई आकांक्षाएं मन को परेशान कर सकती हैं। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। भाई-बहनों के साथ जो विवाद चल रहा था, वह आज सुलझ जाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि: व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें, तभी जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापारी आज कार्यों को लेकर व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। नया वाहन या जमीन खरीदना चाहते हैं तो दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि: सामाजिक दायरा बढ़ेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा। आपके विचारों और बातों से लोग प्रभावित होंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से पेट खराब होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि: संबंध मजबूत होंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायीक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि: अटका धन प्राप्त होगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें और अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक क्षेत्र में अच्छा फायदा होगा और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों को तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे इसलिए तैयारी पूरी रखें।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story