भारत

टैरो राशिफल, 12 मार्च 2023

Nilmani Pal
12 March 2023 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 12 मार्च 2023
x

मेष राशि: नई योजनाओं का शुभारंभ होगा

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। घरेलू कार्यों में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

वृषभ राशि: बड़ा निवेश करने से बचें

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। वेतन वृद्धि के लिए नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। विदेशी संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है लेकिन बड़ा निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि: सेहत का ध्यान रखें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप मौसम में हो रहे बदलाव से अपनी सेहत का ध्यान रखें, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों के चलते किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि: सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी नीरसता बनी रहेगी।

सिंह राशि: आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा और धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि: सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। कार्यों को पूरा करवाने के लिए आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। परिवार की जरूरतों और उनकी सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करेंगे।

तुला राशि: निवेश करने से बचें

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। शेयर व सट्टा बाजार में निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान की आशंका बन रही है।

वृश्चिक राशि: अनावश्यक क्रोध न करें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

धनु राशि: सोच समझकर बोलें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। अगर आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप करियर में अच्छे अवसर खो सकते हैं। लव लाइफ वालों के लिए समय अच्छा है, आपका रिश्ता परिपक्व होगा।

मकर राशि: पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका अटका हुआ धन वापस आएगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। ससुराल पक्ष के लोगों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका शांत चित्त मन आपको कई परेशानियों से बचाएगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों को करने से यश और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे लोग पहचान बनाने में सफल होंगे।

मीन राशि: लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी, किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के किसी मुकदमे में आपकी जीत होने से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story