भारत

टैरो राशिफल, 4 जून 2022

Nilmani Pal
4 Jun 2022 12:31 AM GMT
टैरो राशिफल, 4 जून 2022
x

मेष: नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा।

वृषभ: निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का लाभ होगा। सुख साधन में वृद्धि होगी और बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

मिथुन: उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क: कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा और शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा और आपको आज बेहतर मौके प्राप्‍त होंगे।

सिंह: पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार-बार की व्यावसायिक ऊंच-नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या: आज के दिन आप नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। पर‍िवार के मामले में कोई जरूरी फैसला आपको लेना पड़ सकता है।

तुला: आज का दिन आपके लिए अच्‍छा है। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका प्राप्‍त हो सकता है।

वृश्चिक: आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्‍थ्‍य कुछ नरम रहेगा और किसी मामले में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए और किसी बीमारी की अनदेखी न करें।

मकर: दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस यात्रा पर आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा।

कुंभ: सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है और परिवार में एकता रहेगी।

मीन: आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाए आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। भाग्‍य आज आपके उतना अनुकूल नहीं है। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story